छत्तीसगढ़
कलेक्टर मिश्रा ने महापौर रामू रोहरा के साथ किया नगर भ्रमण
Shantanu Roy
2 July 2025 9:26 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने आज सुबह-सबेरे धमतरी शहर सहित आसपास किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्थलों का चयन और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगरनिगम प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर रोहरा ने बताया कि यहं स्कूल बहुत पुराना है और जर्जर हो चुका है। इस स्कूल के स्थान पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाना है। इसके मदद्देनजर पोस्ट ऑफिस वार्ड में संचालित उर्दू स्कूल में नगरनिगम प्राथमिक स्कूल को स्थानांतरित किये जाने की योजना है। इसके बाद कलेक्टर और महापौर ने जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उचित स्थान प्रदान करने के लिए एकलव्य खेल मैदान परिसर में बन रहे बॉक्स क्रिकेट का भी अवलोकन किया और कार्य की लागत, पूर्ण होने की तिथि आदि की जानकरी ली। इस अवसर पर नगरनिगम आयुक्त प्रिया गोयल, सीएमएचओ डॉ.यू.एल.कौशिक और डीईओ टीआर जगदल्ले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर मिश्रा और महापौर रोहरा ने दानीटोला वार्ड स्थित जैविक खाद केन्द्र का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने उक्त स्थल पर आक्सीजोन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने आक्सीजोन में पाथवे, बैठक व्यवस्था, लायटिंग, पेयजल आदि सुविधाओं को शामिल करने कहा। साथ ही दानीटोला वार्ड से गर्ल्स कॉलेज-रूद्री तक सड़क निर्माण की भी चर्चा की। उन्हांने उक्त स्थान के आसपास किये गये अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश एसडीएम धमतरी को दिये। कलेक्टर ने पीजी कॉलेज पहुंचकर वहां पीएम उषा फंड से बनने वाले डिजीटल लायब्रेरी हेतु स्थल का अवलोकन किया और इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक सत्र में छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में गर्ल्स हास्टल भी शुरू करायें। इसके साथ ही उन्होंने नालंदा लायब्रेरी हेतु हटकेशर वार्ड में चयनित स्थल पर ही लायब्रेरी बनाने की बात भी कही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





