छत्तीसगढ़
कलेक्टर मिश्रा ने दिव्यांग हरिओम व ईश्वर को प्रदान किया ट्राय साइकिल
Shantanu Roy
30 Dec 2025 11:39 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में आज ट्राय साइकिल का मांग करने हेतु पहुंचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के दिव्यांग हरिओम एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम किल्लेकोड़ा के दिव्यांग ईश्वर रावटे को ट्राय साइकिल प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ट्राइ साइकिल मिलने से दोनों दिव्यांग एवं उनके परिजन बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे थे।
इस दौरान कलेक्टर मिश्रा स्वयं जनदर्शन में अपने फरियाद लेकर उनसे मुलाकात करने पहुंचे लोगों के बीच पहुंचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से आत्मीय बातचीत कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम जनता के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





