छत्तीसगढ़

कलेक्टर मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए 15 शासकीय सेवकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

Shantanu Roy
2 July 2025 11:04 PM IST
कलेक्टर मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए 15 शासकीय सेवकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र
x
छग
Dhamtari. धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 15 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने की कामना की। 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में प्रधानपाठक प्राथमिक स्कूल भागवत राम साहू, वीरेन्द्र कुमार साहू, तिहारू राम ध्रुव, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला नवीन चन्द्राकर, रूपनारायण वर्मा, व्याख्याता सुखुराम छेदैहा, शैलेन्द्र कुमार तरार, चन्द्रहास सिन्हा, परसराम प्रीतम, मधु चन्द्राकर, उच्च श्रेणी शिक्षक सरिता चन्द्राकर, उषा जाचक, चिकित्सा अधिकारी डॉ.ठाकुर राम ध्रुव, आयुर्वेद फार्मासिस्ट रमेश कुमार नवरत्न और पर्यवेक्षक कमला यादव शामिल हैं।
Next Story