छत्तीसगढ़

प्रवासी मजदूरों से कलेक्टर ने की मुलाकात

Nilmani Pal
17 May 2024 4:33 AM GMT
प्रवासी मजदूरों से कलेक्टर ने की मुलाकात
x

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जनकल्याण की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा और पर्याप्त संख्या में रोजगार के अवसर दिया जा रहा है इसका लाभ लें। यदि रोजगार की तलाश में पलायन करके अन्य राज्य जाने की स्थिति में भी ग्राम पंचायत में स्थित पलायन पंजी में जानकारी दिया जाना चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर ने बुधवार को कर्नाटक राज्य से प्रशासन की मदद से वापस लाए गए कोलेंग क्षेत्र के 13 मजदूरों से मुलाकात के दौरान कही।

वापस लाए गए मजदूरों ने बताया कि अधिक मजदूरी की लालसा में सुकमा होते कर्नाटक के चित्रदुर्गा पहुंचे थे, जहां पर 5 लोग टेंट के कार्य और 8 लोग सुपारी के बगीचे में काम किया करते थे। लेकिन उन्हें तीन-चार महिने का मेहनताना नहीं दिया गया था और अपने घर वापस आने के लिए रोका जा रहा था।

मजदूरों का जिला प्रशासन बस्तर से संपर्क होने पर प्रशासन ने कर्नाटक राज्य के संबंधित जिला के प्रशासन और पुलिस विभाग से समन्वय कर श्रम विभाग के माध्यम से वापस लाया गया। इसके अलावा मजदूरों को कर्नाटक राज्य की शासकीय दर 14 हजार 100 रूपए (मासिक दर) नियोजक से मजदूरों को भुगतान करवाया गया।

Next Story