छत्तीसगढ़

कलेक्टर महोबे बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को वितरण किया पोषण आहार किट

Shantanu Roy
6 April 2026 10:13 PM IST
कलेक्टर महोबे बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को वितरण किया पोषण आहार किट
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पांच टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और टीबी मरीजों की सहायता करें।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए उचित पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही पोषण से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वे शीघ्र स्वस्थ हो पाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों और संगठनों से आग्रह किया कि वे निक्षय मित्र बनकर मरीजों की सहायता करें और उन्हें पोषण आहार, आवश्यक दवा और मानसिक सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने बताया कि टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी केवल परिवार की नहीं है, बल्कि समाज और प्रशासन का भी दायित्व है।
कलेक्टर ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए पोषण आहार किट वितरण जैसे कार्यक्रम मरीजों को उपचार में सहायता करते हैं। निक्षय मित्र बनने वाले लोग मरीजों की नियमित निगरानी करेंगे, उन्हें सही आहार उपलब्ध कराएंगे और उपचार के दौरान मानसिक सहयोग भी प्रदान करेंगे। इससे टीबी मरीजों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर की अपील का समर्थन करते हुए बताया कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से टीबी मरीजों की देखभाल में सुधार हुआ है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की, ताकि जिले में टीबी नियंत्रण एवं उन्मूलन के प्रयास सफल हों। कलेक्टर ने अंत में कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य संबंधी पहल नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और मानवीय सहयोग का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज के सहयोग से टीबी मुक्त जिले का सपना जल्द ही साकार होगा।
Next Story