छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

jantaserishta.com
26 Oct 2022 9:03 AM IST
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं
x
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी व त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के ग्राम जाबर निवासी सविता सिंह ने प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग करते हुए बताया कि विगत अगस्त माह में जिला अस्पताल अम्बिकापुर में उनका प्रसव हुआ है। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब तक अप्राप्त है। कई बार आवेदन देने के बाद भी राशि नहीं मिली है।
अम्बिकापुर के श्रीगढ़ निवासी विद्यासागर गुप्ता ने अपनी जमीन को अनावेदक द्वारा अतिक्रमण करने की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए बताया कि सीमांकन व खसरा अपडेट नहीं होने के कारण समस्या आ रही है। इसी प्रकार नाजारत शाखा में भृत्य के पद पर पदस्थ दुर्गा प्रसाद ने एरियर्स व क्रमोन्नति का लाभ दिलाने का निवेदन किया ।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर जन चौपाल में लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण होने से लोगों को राहत मिल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story