छत्तीसगढ़
कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश
Shantanu Roy
11 March 2026 12:05 AM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जन चौपाल में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
जन चौपाल में ग्राम खम्हरिया बागबाहरा निवासी रुखमणी सिन्हा ने अपने पुत्र हेतु तेंदूपत्ता मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ प्रदाय करने हेतु आवेदन किया। इसी तरह ग्राम छोटेलोरम में मोबाइल टावर स्थापित करने हेतु, ग्राम सावित्रिपुर निवासी अलेखराम खूंटे द्वारा वन अधिकार पत्र संबंधी, ग्राम लाखागढ़ से सवैयाकला पहुंच मार्ग हेतु, ग्राम सवैयाकला निवासी घाँसीराम देवांगन द्वारा हाट बाज़ार में नया चबूतरा निर्माण हेतु एवं बेमचा निवासी रूपराय निषाद ने पेंशन हेतु आवेदन किया। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





