
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जन चौपाल में क़र्रापारा बागबाहरा निवासी ओमप्रकाश ने अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने हेतु आवेदन दिया। इसी तरह ग्राम डोंगरीपाली पिथौरा निवासी सियाराम ने वारिसान हक में धान पंजीयन करने हेतु आवेदन, ग्राम बोरियाझर निवासी रूपा यादव ने निराश्रित पेंशन हेतु, ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी योगेश कुमार साहू ने ऑपरेशन एवं सर्जरी के लिए सहायता राशि के लिए, ग्राम खैरझिटी तुमगांव निवासी जानकी बाई मन्नाडे ने खड़ी फसल के चोरी संबंधी शिकायत, इमलीभाँटा महासमुंद निवासी दुर्गेश नंदनी कुर्रे ने मृत्यु उपरांत मिलने वाली राशि हेतु आवेदन किए। इसके अलावा धान बेचने में समस्या संबंधी शिकायत, गिरदावरी, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम आवास, लंबित राशि भुगतान, वन अधिकार पट्टा संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





