छत्तीसगढ़
कलेक्टर लंगेह ने यूपीएससी में चयनित संजय डहरिया को किया सम्मानित
Shantanu Roy
12 March 2026 7:36 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने यूपीएससी रिजल्ट 2025 में सफलता हासिल करने वाले जिले के प्रतिभाशाली युवा संजय डहरिया को आज अपने कक्ष में सम्मानित किया। कलेक्टर ने संजय डहरिया को गुलदस्ता एवं मोमेंटो भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने बधाई देते हुए कहा कि यूपीएससी की चयन सूची शामिल होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। शारीरिक परेशानी होते हुए भी आपने मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल किया जो असाधारण है। उन्होंने कहा कि आपने न केवल अपने माता-पिता, परिवार और समाज के साथ जिला महासमुंद का नाम रोशन किया है, बल्कि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत है। इस अवसर को अपने परिवार और समाज को देने का समय है।
आगे अपनी सर्विस के दौरान पब्लिक के लिए भी बेहतर कार्य करेंगे, यही हमारी ओर से शुभकामनाएं है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेल्टुकरी के निवासी संजय डहरिया पिता लखन डहरिया ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने माता-पिता, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, विजय डहरिया, पुनेश्वर डहरिया, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य एस.आर. बंजारे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नूतन कुर्रे, तारिणी बर्मन, युवा जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक, युवा प्रकोष्ठ महासमुंद के ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





