छत्तीसगढ़
कलेक्टर लंगेह ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
16 April 2026 9:13 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में दो चरणों में जनगणना होगी। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों का गणना किया जाएगा। जिसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वगणना एवं 1 मई से 30 मई 2026 तक डिजिटल रूप से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के माध्यम से मकान का विवरण दर्ज कर मकान सूचीकरण किया जाएगा। इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकाय एवं सभी तहसीलों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु जिले में नियुक्त कुल 2285 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तीन चरण में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम प्रशिक्षण 14 से 16 अप्रैल 2026 तक किया गया। जिसमें 43 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 745 प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वेडनर मेमोरियल महासमुंद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसे तुरंत ट्रेनर्स से पूछकर स्पष्ट करें। ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी तरही की समस्या न आए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 1 से 30 मई तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स द्वारा घर-घर जाकर सेंसस 2027 एचएलओ मोबाईल एप के माध्यम से कुल 34 प्रश्नों की जानकारी लेकर विवरण दर्ज किया जाना है। साथ ही स्वगणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को उत्तरदाता के साथ विनम्रता, शिष्टाचार, धैर्य, सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर्स पूरी तरह प्रशिक्षित होकर ही फील्ड में कार्य के लिए जाए, ताकि सेंसस कार्य त्रुटिरहित संपन्न हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी प्रगणकों को भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव प्रतिज्ञा दिलाई। सभी प्रगणकों ने कलेक्टर के समक्ष ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ प्रगणक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहने करने की शपथ ली। इस दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सभी नगरीय निकाय एवं तहसील में द्वितीय प्रशिक्षण 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 860 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा तृतीय प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 680 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में यह प्रशिक्षण कुल 43 फील्ड ट्रेनर्स के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





