छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में निर्माण कार्यों का कलेक्टर कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण

Shantanu Roy
8 Dec 2025 5:49 PM IST
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में निर्माण कार्यों का कलेक्टर कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में जारी विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टोरेट संयुक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग), एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, खेलभांठा मैदान, राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण तथा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में चल रहे कार्यों की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सबसे पहले निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रॉइंग एवं डिजाइन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि यह परियोजना जिले की महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि होगी, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पी.एल. पैकरा और ठेकेदार को निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य को 30 अगस्त 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। इसके बाद कलेक्टर का काफिला खेलभांठा मैदान पहुंचा, जहां मंच निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और मंच को 10 जनवरी 2026 तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर कन्नौजे ने इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जारी सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य (सिटी कोतवाली से भारत माता चौक तक) का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच टीम को निर्देश दिया कि यह कार्य 12 दिसंबर तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए, क्योंकि सड़क निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय के परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष और प्रयोगशाला कक्ष का भी निरीक्षण किया और विद्यालय प्रबंधन एवं निर्माण एजेंसी को इसे 10 जनवरी तक पूर्ण कर लेने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकास कार्यों के लिए नई जमीनों के चयन और भवनों के पुनर्निर्माण के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने रानीसागर स्थित अंत्याव्यवसायी विकास निगम प्रशिक्षण केंद्र (टीसीपीसी) परिसर में पूर्व में संचालित धान भंडारण केंद्र की जमीन को लाइवलीहुड कॉलेज और नालंदा पुस्तकालय भवन के लिए चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।
साथ ही नगर पालिका द्वारा निर्मित रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स के जर्जर ऊपरी फ्लोर का सर्वे कर उसका नया स्टीमेट बनाकर शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के पुराने जर्जर भवन को तोड़कर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्ड नंबर 1 में साहू धर्मशाला से एसपी कार्यालय (जेल रोड) तक की जर्जर सड़क की समस्या का समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 61 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और सीएमओ को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। कलेक्टर कन्नौजे का यह निरीक्षण जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक मजबूत प्रशासनिक पहल माना जा रहा है।
Tagsसारंगढ़ बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजेकंपोजिट बिल्डिंगनिर्माण कार्य निरीक्षणखेलभांठा मैदानएनएच सड़क निर्माणपीएम श्री स्कूललाइवलिहुड कॉलेजरानीसागरनई सीसी सड़कविकास कार्यSarangarh BilaigarhCollector Dr. Sanjay KannaujeComposite BuildingConstruction Work InspectionKhelbhatha GroundNH Road ConstructionPM Shri SchoolLivelihood CollegeRanisagarNew CC RoadDevelopment Workछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story