
x
छग
कवर्धा। गणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढाकर उनका नमन किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदेश और देश के हित में कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की अपील की। अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर ने भी अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया और भारत की संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दिप्ती गौते, डॉ. मोनिका कौड़ो, आकांक्षा नायक सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Next Story