छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सीएमओ को जारी किया नोटिस, पशु क्रूरता का मामला

Nil dhankar
23 Oct 2022 4:34 PM IST
कलेक्टर ने सीएमओ को जारी किया नोटिस, पशु क्रूरता का मामला
x

बालोद। जिले के अर्जुंदा नगर पंचायत में एक मृत गाय को कर्मचारी ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे थे। रास्ते में चल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर तीनों प्लेसमेंट कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह जब कुछ लोगों ने देखा कि अर्जुंदा नगर पंचायत के 3 प्लेसमेंट कर्मचारी मृत मवेशी को चलती ट्रैक्टर में बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे हैं, तो वे दंग रह गए। उन्होंने तुरंत घटना का वीडियो बना लिया और अपने परिचितों को शेयर कर दिया। देखते ही देखते गाय को घसीटने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी को तीनों प्लेसमेंट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

घटना के कुछ ही घंटों के अंदर कार्रवाई होने से शहरवासी भी संतुष्ट हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इसी तरह से गलत चीजों को रोकने के लिए प्रशासन ध्यान दे, तो कोई दिक्कत ही नहीं होगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले की जानकारी लगते ही सीएमओ नगर पंचायत अर्जुंदा चंद्रकांत शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।

Next Story