कलेक्टर ने राईस मिलर्स को धान उठाव शुरू कराने के दिये निर्देश

कोरिया: कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में धान खरीदी एवं उठाव की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, खाद्य अधिकारी, विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, सहायक पंजीयक, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, को ऑपरेटिव निरीक्षक और राइस मिलर शामिल रहे। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में 41 उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से धान खरीदी की जानी है। 8 नए उपार्जन केन्द्र इस खरीफ वर्ष से शुरू हो रहे है। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के अंतर्गत अब तक जिले में 30 हजार क्विंटल तक धान खरीदा गया है। उन्होनें सभी राईस मिलर को डी0ओ कटवाकर उपार्जन केन्द्रो से धान उठाव शुरू करने के निर्देश दिये।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





