छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने विभिन्न धान संग्रहण केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Shantanu Roy
20 Dec 2024 12:29 AM IST

x
छग
North Bastar Kanker. उत्तर बस्तर कांकेर। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले के धान संग्रहण केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। इस तारतम्य में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज शाम को जिले के नाथियानवागांव, लखनपुरी, चिनौरी तथा शाहवाड़ा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन केन्द्रों में जाकर स्टॉक पंजी, धान की आवक एवं जावक तथा बारदानों एवं मौसम के अनुरूप तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही धान के उठाव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने धान के सीधे उठाव हेतु निर्देशित किया तथा जाम की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए जल्द से जल्द परिवहन सुनिश्चित कराने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए।
उन्होंने मौसम को दृष्टिगत करते हुए पर्याप्त संख्या में तारपोलिन एवं बारदानों की ढ़कने की अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानियांं से अवगत हुए। साथ ही समिति प्रबंधकों और मैदानी स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी जनमेजय नायक, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले के 01 लाख 05 हजार 588 पंजीकृत किसानों द्वारा जिले के संग्रहण केन्द्रों में धान बेचा जा रहा है, जिसके तहत निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 36 हजार 453 किसानों के द्वारा 23.7 प्रतिशत रकबे का धान बेचा जा चुका है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में राईस मिलों की संख्या 51 है, जिनमें से 46 को अनुमति प्रदान की गई है। अब तक 01 लाख 77 हजार 595 मैट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि जारी किए गए 12 हजार 696 के विरूद्ध 03 हजार 493 मैट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है, जो कुल उठाव का 28 प्रतिशत है तथा 09 हजार 203 मैट्रिक टन का उठाव शेष है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





