छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने साकड़ीबेड़ा वार्ड में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
21 Jun 2022 5:11 PM IST
कलेक्टर ने साकड़ीबेड़ा वार्ड में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
x

नारायणपुर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज जिले की एक मात्र नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा के निवासियों के लिए बनाए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समय सीमा में पूर्ण करें। वार्डवासियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की समस्या न हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

वार्डवासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पर 2 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से साकड़ीबेड़ा वार्ड में सीसी सड़क, गार्डवॉल एवं पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली उपस्थित थे।

Next Story