छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया जिले के सीमावर्ती ग्राम कल्लूबंजारी बेरियर का निरीक्षण

jantaserishta.com
1 Sept 2023 8:16 PM IST
कलेक्टर ने किया जिले के सीमावर्ती ग्राम कल्लूबंजारी बेरियर का निरीक्षण
x
छग
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह विधानसभा निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के सीमावर्ती ग्राम कल्लूबंजारी बेरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने बेरियर में आने जाने वाली गाडिय़ों की जांच के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा और रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को देखते हुए वाहनों की कड़ाई से जांच करें। उन्होंने कहा कि यह जिले का अंतिम छोर है, इसके बाद महाराष्ट्र राज्य लग जाता है। इसके लिए यहां निरंतर जांच की गतिविधियां बढ़ाई जाये, इसके साथ ही यहां पुलिस की चौकसी बढ़ाने के लिए कहा, ताकि वाहनों की जांच करने में आसानी होगी तथा अवैध मदिरा, जुआ, पैसो का लेन-देन एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाया जा सकेगा। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार छुरिया विजय कोठारी, जनपद पंचायत सीईओ एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story