छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र का किया अवलोकन
Shantanu Roy
28 Jan 2023 2:00 PM GMT
![कलेक्टर ने निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र का किया अवलोकन कलेक्टर ने निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र का किया अवलोकन](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/28/2486159-untitled-159-copy.webp)
x
छग
बालोद। कलेक्टर शर्मा ने आज बालोद विकासखंड के ग्राम बरही में आदर्श गौठान के समीप महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्तढंग से इसका निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव व पशु चिकित्सक डॉ. अभिषेक मिश्रा से इस निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।
Next Story