छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का निरीक्षण

Nilmani Pal
10 Oct 2020 12:15 PM IST
कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का निरीक्षण
x
कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने रायपुर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं का निरीक्षण किया

रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने रायपुर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं का निरीक्षण किया। राज्य स्थापना दिवस पर जन सुविधाओं की नई सौगात देने उन्होंने इन सभी परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश स्मार्ट सिटी अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को दिए हैं। इस निरीक्षण भ्रमण के दौरान नगर निगम कमिश्नर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक सौरभ कुमार ने सभी प्रोजेक्ट की विस्तार से उन्हें जानकारी दी। महाप्रबंधक (तकनीकी) एस.के. सुंदरानी और सभी प्रोजेक्ट के प्रभारी भी साथ थे। निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. भारतीदासन आज अन्तर्राज्यीय बस स्थानक, तेलीबांधा उद्यान, स्मार्ट सड़क निर्माण कार्य, कलेक्ट्रेट के समीप बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग और सिटी कोतवाली भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया। आईएसबीटी में वाहनों के आगमन एवं निर्गमन को निर्धारित करने के साथ ही आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ इसे रायपुर शहर की पहचान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

Next Story