छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने आईटी पार्क और नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
15 Feb 2026 11:06 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में आईटी पार्क का शीघ्र उद्घाटन होने जा रहा है और इसके लिए भवन एवं परिसर में सभी आवश्यक तैयारियाँ द्रुत गति से पूरी की जा रही हैं। आज कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आईटी पार्क का निरीक्षण कर निर्माण एवं संचालन से जुड़े सभी पक्षों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम आयुक्त दुर्ग को भवन की आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन, कमरों में विद्युत कनेक्शन, परिसर में प्रकाश व्यवस्था और गार्डनिंग सहित नेट सुविधाओं की पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, आईटी कंपनियों के लिए आवश्यक कमरे, ऑफिस स्पेस और अन्य संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आईटी पार्क दुर्ग में तकनीकी विकास और रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टरों से आग्रह किया कि परियोजना समयावधि में पूर्ण हो और आईटी कंपनियों को सुचारु रूप से संचालन प्रारंभ करने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों दुर्ग आईटी पार्क हेतु मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आईआईटी भिलाई और विभिन्न 40 आईटी कंपनियों के मध्य एमओयू सम्पन्न हुआ था। इस एमओयू के अंतर्गत आईटी कंपनियों को परिसर में आधुनिक कार्यस्थल, नेटवर्किंग सुविधाएं और अन्य तकनीकी संसाधन प्रदान किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में डिजिटल उद्योग का विकास और रोजगार सृजन को बल मिलेगा।
कलेक्टर सिंह ने दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, पुलगांव नाला एसटीपी और निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के अद्यतन प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टरों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय में पूर्ण हों और गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने आईटी पार्क के भीतर गार्डनिंग, सड़क मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, लिफ्ट और अन्य सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुझाए। कलेक्टर ने कहा कि आईटी पार्क क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटी कंपनियों को शीघ्र शुरुआत करने के लिए सभी सुविधाओं को पूर्ण और सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराया जाए। यह परियोजना न केवल तकनीकी उद्योग को बल देगी, बल्कि दुर्ग जिले में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।
Tagsदुर्गआईटी पार्ककलेक्टर अभिजीत सिंहनिरीक्षणनिगम आयुक्त सुमित अग्रवालतहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ताभवन मरम्मतरंग रोगनविद्युत कनेक्शनप्रकाश व्यवस्थागार्डनिंगनेट सुविधाआईटी कंपनियांऑफिस स्पेसरोजगार सृजनतकनीकी विकासएमओयूआईआईटी भिलाईडिजिटल उद्योगनिवेशपरियोजनानिर्माणाधीन नालंदा परिसरपुलगांव नाला एसटीपीवृद्धाश्रमअद्यतन प्रगतिकॉन्ट्रैक्टरसमयावधिगुणवत्ताकार्यस्थलतकनीकी संसाधनडिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चरपार्किंग व्यवस्थालिफ्टस्टाफ सुविधापरिसर तैयारीसंचालन प्रारंभनिरीक्षण टीमनिर्माण कार्यप्रशासनिक आदेशसुविधाएंअधिकारी निर्देशपरियोजना निगरानीस्थानीय युवारोजगार अवसरउद्योग विकासडिजिटल विकासशहर योजना दुर्गDurgIT ParkCollector Abhijeet SinghInspectionCorporation Commissioner Sumit AgarwalTehsildar Prafull GuptaBuilding RepairPaintingElectrical ConnectionLightingGardeningNet FacilityIT CompaniesOffice SpaceEmployment GenerationTechnological DevelopmentMoUIIT BhilaiDigital IndustryInvestmentProjectUnder Construction Nalanda CampusPulgaon Nala STPOld Age HomeUpdated ProgressContractorTimelineQualityWorkplaceTechnical ResourcesDigital InfrastructureParking ArrangementLiftStaff FacilityCampus PreparationOperation StartInspection TeamConstruction WorkAdministrative OrderFacilitiesOfficer InstructionsProject MonitoringLocal YouthEmployment OpportunitiesIndustry DevelopmentDigital DevelopmentCity Planning Durgछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





