छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पाटन ब्लाक में गौठानों का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
22 Jun 2022 9:59 AM GMT
कलेक्टर ने पाटन ब्लाक में गौठानों का किया निरीक्षण
x

दुर्ग। कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन ब्लाक में गौठानों का आज किया निरीक्षण। उन्होंने गोबर खरीदी की नियमितता और आजीविकामूलक गतिविधियों पर लगातार फोकस करने के निर्देश स्थानीय अमले को दिये। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक लगभग 4 लाख 55 हजार क्विंटल की गोबर खरीदी हो चुकी है व हितग्राहियों के खाते में 9 करोड़ 11 लाख रुपए अंतरित कर दिये गये हैं। लगभग 95 हजार क्विंटल का वर्मी कंपोस्ट उत्पादित हुआ है व 9 करोड़ 50 लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट विक्रय किया गया है।

इसी प्रकार 20 हजार क्विंटल का सुपर कंपोस्ट उत्पादित किया गया है तथा एक करोड़ 25 लाख रुपए का सुपर कंपोस्ट बेचा गया है। 74 लाख रुपए के गोबर से बने अन्य उत्पाद बेचे गये हैं। इस प्रकार कुल 11 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि के गोबर से जुड़े सभी प्रकार के उत्पाद बेचे गये हैं।

Next Story