छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ग्राम दानसरा के आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

Nil dhankar
1 April 2023 4:44 PM IST
कलेक्टर ने ग्राम दानसरा के आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण
x

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम दानसरा के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी सहायिका से रजिस्टर रिकार्ड चेक की और बच्चों की उपस्थिति, रखरखाव आदि के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला दानसरा के प्रधानपाठक से बच्चों की पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर के प्रश्नों-स्कूल आना कैसा लगता, रोज स्कूल आते हो, कौन-कौन किस-किस क्लास में हो आदि का स्कूली बच्चों ने खुशी-खुशी जवाब दिया। इस अवसर पर एसडीएम सारंगढ़ श्रीमती मोनिका वर्मा उपस्थित थीं।

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज से शुभारंभ हुए छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के कार्यों का सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के ग्रामों में अवलोकन किया। कलेक्टर ने बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत बुदेली और खिचरी में चल रहे सर्वे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने परिवार की मुखिया बुजुर्ग माता को सर्वे कार्य में आए कर्मचारियों को सर्वे की जानकारी देने के लिए उत्साहित किया। कलेक्टर ने सर्वे टीम में जुड़े कर्मचारियों को सर्वे एप्प के संचालन और आफलाइन जानकारी भरने के कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अमेठी और दानसरा में सर्वे टीम के कार्यों का अवलोकन किया।

Next Story