छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने लगाया अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
Nil dhankar
6 July 2022 6:39 AM IST

x
छग
जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का चौदहवां सत्र बुधवार 20 जुलाई 2022 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है।
कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
Next Story





