
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक लेकर एफसीआई एवं नॉन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र चावल जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान उपार्जन एवं चावल जमा की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, नॉन, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं जिले के राइस मिलर्स उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि एफसीआई में अब तक मात्र 19 हजार मीट्रिक टन चावल ही जमा किया गया है, जबकि लगभग 5 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि प्रति माह लगभग 50 हजार मीट्रिक टन चावल जमा किया जाना चाहिए।
उन्होंने इस प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी राइस मिलर्स को तेजी से चावल जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राइस मिलर्स का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन मिलर्स द्वारा 50 दिनों से अधिक समय से चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें विशेष रूप से नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार नॉन में भी न्यूनतम 200 मीट्रिक टन चावल जमा करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 के ऐसे राइस मिलर्स, जिन्होंने अब तक चावल जमा नहीं किया है, उनके विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में अंतरजिला परिवहन एवं समन्वय संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि चावल जमा की प्रक्रिया प्रभावित न हो। कलेक्टर ने सभी राईस मिलर्स से सूखाग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संचयन संबंधी गतिविधियों में सहयोग करने का आग्रह किया। राईस मिलर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





