छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने 18 प्राचार्यो को थमाया नोटिस, बैठक में लगाई फटकार

Nil dhankar
22 May 2023 3:05 PM IST
कलेक्टर ने 18 प्राचार्यो को थमाया नोटिस, बैठक में लगाई फटकार
x
छग

सक्ति। कलेक्टर ने बीईओ व प्राचार्यों की बैठक ली और साप्ताहिक मूल्यांकन न लिए जाने पर प्राचार्य को फटकार लगाई है। इसके साथ ही परीक्षा परिणाम कमजोर आने पर 18 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर कारण बताओ स्पष्टीकरण मांगी गई है।

कलेक्टर कार्यालय कक्ष में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्यों की बैठक ली गई। इस बैठक में साप्ताहिक मूल्यांकन कार्यो में लापरवाही को लेकर दतौद प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई।साथ ही परीक्षा परिणाम कमजोर आने वाले बालपुर , सिंघीतराई , पेंड्री , बालक हसौद , सीपत , कैथा , पिहरिद , कुरदा पोरथा सहित 18 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर कारण बताओ कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


Next Story