छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिए निर्देश, सामुदायिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने करें कड़ी कार्यवाही

Nilmani Pal
21 April 2026 4:49 PM IST
कलेक्टर ने दिए निर्देश, सामुदायिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने करें कड़ी कार्यवाही
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा क़ी बैठक में विभागीय कार्यो क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुदायिक स्थान जैसे तालाब, डबरी, खेल मैदान पर अतिक्रमण नहीं होने देने एवं जहां अतिक्रमण है उसे हटाने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने जिले में कुछ दिनों से बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए हीटवेव के कारण पीड़ितों के उपचार हेतु सभी अस्पतालों में बुनियादी दवाई एवं अन्य सुविधाओं क़ी आवश्यक उपलब्धता के निर्देश दिये। उन्होंने सीएमएचओ को अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त रखने बीएमओ एवं अन्य अधिकारियों क़ी बैठक लेकर समीक्षा करने निर्देशित किया। इसीतरह ग्रीष्म ऋतु में पेय पदार्थो सहित अन्य खाद्य पदार्थो क़ी गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी को लगातार जांच अभियान चलाने और कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राजस्व सहित सभी विभागों में लंबित आवेदनों का निराकरण 30 अप्रैल तक पुरा करने कहा। जन समस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम सभी पंचायततों में योजनाओं का संतृप्तिकरण, सभी हैंडपम्प को कार्यशील करना तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर -जल को भी कार्यशील करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत सभी घरो में जल संचयन हेतु संरचना निर्माण पुरा कराने कहा।

कलेक्टर ने राजस्व सम्बंधित प्रकरणों के लंबित आवेदनों क़ी समीक्षा करते हुए कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का कार्ययोजना बनाकर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार निराकरण कराएं। उन्होंने सड़क दुर्घना के प्रकरणों का संवेदनशीलतापूर्वक तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल संसाधन विभाग द्वारा नहर से तालाबों में पानी भरने के कार्य में तेजी लाते हुए भरने के लिये शेष तालाबों में 30 अप्रैल तक पुरा कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनगणना के तहत सभी अधिकारियो को ऑनलाइन स्व गणना फॉर्म भरने कहा।

Next Story