छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिलाई दिव्यांग करिश्मा को सी.पी. व्हील चेयर

jantaserishta.com
21 Jan 2022 4:26 PM IST
कलेक्टर ने दिलाई दिव्यांग करिश्मा को सी.पी. व्हील चेयर
x
अब दैनिक क्रियाकलाप में सुविधा होगी।

महासमुंद: कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के आज जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान अपना इलाज कराने ग्राम बेरेकेल से पिता के साथ आयी बहु दिव्यांग बालिका करिश्मा बंजारे पर नजर पड़ी। कलेक्टर उसके पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना। उन्हें जानकारी मिली की बालिका मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित है। उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में काफी दिक्कत आती है। कलेक्टर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आज ही इन्हें सी.पी. चेयर विथ कम्मोड (सेरेब्रल पाल्सी व्हील चेयर) मुहैया कराएं। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने तुरंत कार्यवाही की।

कलेक्टर क्षीरसागर के कार्यालय कलेक्ट्रेट लौटने के बाद उप संचालक श्रीमती सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर के हाथों करिश्मा बंजारे को सी.पी. व्हील चेयर विथ कम्मोड उपलब्ध करायी। इसके मिल जाने से अब उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में सुविधा होगी। यह एक अच्छी गुणवत्ता वाला एक रिक्लाइनिंग हाई बैक और अतिरिक्त कुशन वाला व्हील चेयर है। यह विशेष रूप से सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story