छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दी 40 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Shantanu Roy
17 Jun 2022 6:03 PM GMT
कलेक्टर ने दी 40 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति
x
छग

कोरिया। कलेक्टर ने जिले के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत राज्यसभा सांसद मद के अंतर्गत सांसद श्री के0टी0एस0 तुलसी की अनुशंसा पर 40 लाख रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत शेरी एवं ग्राम पंचायत जोगली में रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत कलुआ में बसर्रापारा गौठान मार्ग पर घाट कटिंग सह आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल निर्माण एवं ग्राम पंचायत जड़हरी के पटेलपारा में आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उपरोक्त कार्य के लिए जनपद पंचायत भरतपुर एवं खड़गवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story