कलेक्टर ने नगर पालिका को दिये 2 ट्रैक्टर एवं ट्राली

नारायणपुर:- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने नगर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद को 2 नये ट्रैक्टर एवं ट्राली प्रदान किया है। आज नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी ने इन 2 नए ट्रैक्टर एवं ट्राली का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद सर्वश्री अमित भद्र, विजय सलाम, जैकी कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बीते दिनों कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के समक्ष नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी थी। उन्होंने नगर की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु 2 ट्रैक्टर एवं ट्रॉली की कमी बताये थे। कलेक्टर श्री साहू ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए अविलंब नगर पालिका को 2 ट्रैक्टर एवं ट्राली प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि डीएमएफ फंड से राषि जारी कर ट्रेक्टर-ट्राली की व्यवस्था की गई है। इसका उपयोग पेयजल आपूर्ति एवं साफ-सफाई के लिए किया जायेगा। सीमित संसाधनों में इनका क्रय किया जाना संभव नही था। कलेक्टर ने त्वरीत संज्ञान लेकर इसकी व्यवस्था की है। ग्रीष्मकाल में अब नगरीय क्षेत्र में जल आपूर्ति में सहूलियत होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





