छत्तीसगढ़
कलेक्टर गौरव सिंह ने नगर पालिका निगम रायपुर में प्रशासक के रूप में किया पदभार ग्रहण
Nil dhankar
6 Jan 2025 12:27 PM IST

x
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि रायपुर नगर निगम में मेयर एजाज ढेबर के परिषद का कार्यकाल समाप्त हो गया है। आज रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला। हालांकि, महापौर एजाज ढेबर ने निगम का कार्य प्रशासक को सौंपने से इनकार किया था।
शनिवार को मेयर एजाज ढेबर ने अपने पांच साल के कार्यकाल खत्म होने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था है कि वे अपने कार्यकाल को खत्म नहीं मानते। चुनाव में देरी उनके कारण नहीं हो रही है। रायपुर शहर की जनता ने सभी 70 पार्षदों को वोट देकर चुना है।
Next Story





