छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के हेलिकॉप्टर में बैठने का सपना किया पूरा

Nilmani Pal
24 April 2024 10:56 AM GMT
कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के हेलिकॉप्टर में बैठने का सपना किया पूरा
x
छग

बीजापुर। बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके के दिव्यांग समेत अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं को हेलिकॉप्टर की जानकारी दी गई है। हेलिकॉप्टर के पार्ट्स, इंजन, लैंडिंग और टेकऑफ से संबंधित जानकारी बच्चों को मिली है। हेलिकॉप्टर में बैठकर बच्चों ने आनंद भी लिया। जिसके बाद अफसरों से कहा कि, हम भी प्लेन और हेलिकॉप्टर उड़ाएंगे। पायलेट बनेंगे।

बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने बताया कि, बीजापुर सुदूर संवेदनशील और माओवाद प्रभावित क्षेत्र है। यहां प्रतिदिन हेलिकॉप्टर का आना-जाना लगा रहता है। यहां के बच्चों में हेलिकॉप्टर देखने की जिज्ञासा थी। जिसके बाद अलग-अलग स्कूलों के करीब 100 बच्चों को हेलिकॉप्टर दिखाने, बिठाने और जानकारी देने का निर्णय लिया गया था।

फिर समर्थ के दिव्यांग बच्चे, बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी सहित एकलव्य आदर्श विद्यालय के बालक-बालिकाओं के 100 बच्चों को बीजापुर के हेलीपेड बुलाया गया। पायलेट ने हेलिकॉप्टर के लैंडिंग, टेकऑफ, इंजन सहित विभिन्न फंक्शन एवं उसको कैसे ऑपरेट करते हैं विस्तार से बताया। बच्चों ने पायलेट से कई सवाल भी पूछे। ऊचांई पर जाने पर जमीन कैसे दिखती है। बड़े होकर पायलेट कैसे बन सकते हैं? क्या-क्या पढ़ाई करना पड़ता है?इस तरह के सवालों का जवाब बच्चों को मिला। जिसके बाद बच्चों ने उत्साह के साथ बड़े होकर पायलेट बनने का मन बनाया। कुछ बच्चों ने कहा कि, हम भी पायलेट बनेंगे। प्लेन और हेलिकॉप्टर उड़ाएंगे।


Next Story