छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वालों का कलेक्टर ने जताया आभार

Nilmani Pal
8 May 2024 9:51 AM GMT
लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वालों का कलेक्टर ने जताया आभार
x

कोरबा। जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों और मीडिया के प्रतिनिधियों और ऑब्जर्वर्स को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए सबका आभार जताया है।

कलेक्टर ने आईटी कॉलेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि मतदान के लिए जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं, सुरक्षा के साथ-साथ जन भागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे जरूरी है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी की गईं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरूरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ निष्ठापूर्वक काम किया।

महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की इस प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के काम में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिन्होंने सफलतापूर्वक, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, उनके प्रति धन्यवाद जताया है।

Next Story