छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज धरसीवाँ विकासखंड के बरबंदा गौठान का किया औचक निरीक्षण

Nil dhankar
23 July 2022 12:36 PM IST
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज धरसीवाँ विकासखंड के बरबंदा गौठान का किया औचक निरीक्षण
x

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज धरसीवाँ विकासखंड के बरबंदा गाँव के गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी संचालक समिति से ली। कलेक्टर ने मुर्गीपालन, बकरीपालन सहित अन्य गतिविधियों को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए. ताकि महिला समूहों को लगातार रोज़गार मिले और उन्हें लगातार आय भी होती रहे। कलेक्टर ने बरबंदा गौठान में गोबर ख़रीदी और वर्मी खाद उत्पादन की जानकारी भी ली।

उन्होंने गौठान में वर्मी टाँको का निरीक्षण किया और महिला समूहों सदस्यों को खाद बनाने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने कहा। समूह की सदस्यों ने बताया की इस बार अभी तक मुर्गीपालन से लगभग 15 हज़ार रुपए कि आमदनी हो गई है। आठ -दस दिनो में बर्मी खाद भी तैयार हो जाएगा। साथ ही कलेक्टर ने नियमित गोबर ख़रीदी करने और गोबर को सुरक्षित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Next Story