छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जल संगवारी अभियान की समीक्षा
Shantanu Roy
7 March 2026 10:06 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जल संगवारी अभियान की समीक्षा की। बैठक में जिलेभर में जल संरचनाओं और सोख्ता गड्ढों के निर्माण की प्रगति, जल शक्ति जन भागीदारी 2.0 पोर्टल में एंट्री और अभियान के तहत उठाए जा रहे अन्य कदमों पर चर्चा की गई।
बैठक में वन विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, उपसंचालक कृषि, कार्यपालन अभियंता पीएचई, सहायक संचालक उद्यान, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और सीएमओ नगरपालिका सारंगढ़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संगवारी अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत में जल संरक्षण हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके लिए ग्रामीण जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम जैसे स्कूल और कॉलेज में निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं, गांवों में रैली, चौपाल और श्रमदान के माध्यम से अधिक से अधिक सोख्ता गड्ढे तैयार करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति संवेदनशील करना अभियान की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को धान की बजाय कम पानी वाली फसल जैसे दलहनी, तिलहन और मोटा फसल उगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि जल की बचत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
जल संगवारी अभियान के तहत जिलेभर में अब तक 24 हजार से अधिक सोख्ता गड्ढे और अन्य जल संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा, जल शक्ति जन भागीदारी 2.0 पोर्टल में 16 हजार से अधिक जल संरचनाओं की फोटो अपलोड की जा चुकी है।
बैठक में विभागों को लक्ष्य निर्धारित किए गए। जनपद पंचायत बरमकेला को 35 हजार, बिलाईगढ़ को 20 हजार और सारंगढ़ को 20 हजार, इस प्रकार कुल 75 हजार सोख्ता गड्ढों और अन्य संरचनाओं का पोर्टल में एंट्री करने का लक्ष्य दिया गया। वन विभाग को 30 हजार, शिक्षा विभाग को 3 हजार और जिले के सभी नगरीय निकायों में 10 हजार जल संरचनाओं की पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का समन्वय प्रभावी रूप से हो और जल संरक्षण के लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जल संगवारी अभियान केवल संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से लोगों में जल संरक्षण की आदत विकसित करना और पानी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जल संगवारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में जल स्तर सुधारने, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल संचयन बढ़ाने और किसानों को जल-संवेदनशील कृषि तकनीकों की ओर प्रेरित करने में मदद मिलेगी।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेजल संगवारी अभियानजल संरक्षणसोख्ता गड्ढाजल संरचनाजल शक्ति जन भागीदारी 2.0ग्रामीण जागरूकतास्कूल पेंटिंग प्रतियोगितानिबंध प्रतियोगितारैलीचौपालश्रमदानधान की जगह कम पानी वाली फसलदलहनीतिलहनमोटा फसलजल बचतजनपद पंचायत बरमकेलाबिलाईगढ़सारंगढ़वन विभागशिक्षा विभागनगरीय निकायपोर्टल एंट्रीजिला पंचायत इंद्रजीत बर्मनग्रामीण विकासपानी संरक्षणSarangarh-BilaigarhCollector Dr. Sanjay KannaujeJal Sangwari Abhiyanwater conservationsoak pitwater structureJal Shakti Jan Bhagidari 2.0rural awarenessschool painting competitionessay competitionrallyChaupalShramdaanlow water consuming crops in place of paddypulsesoilseedscoarse cropswater savingJanpad Panchayat BarmkelaBilaigarhSarangarhForest DepartmentEducation DepartmentUrban BodyPortal EntryDistrict Panchayat Indrajit Burmanrural developmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





