छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया सरसीवा तहसील का औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
12 Feb 2026 6:17 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरसीवा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से लोक सेवा केंद्र, रिकॉर्ड रूम तथा नक्शा बंटांकन से संबंधित अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने लोक सेवा केंद्र में नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, डिजिटलीकरण तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण और अद्यतन रिकॉर्ड सुनिश्चित करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय पहुंचे किसान एवं अन्य नागरिकों से कलेक्टर ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली। किसानों ने राजस्व कार्यों से संबंधित मुद्दों, नामांतरण, बंटांकन एवं नक्शा सुधार जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर और न्यायसंगत निराकरण किया जाए।
कलेक्टर ने नक्शा बंटांकन से जुड़े अभिलेखों की भी समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने और त्रुटिरहित प्रक्रिया अपनाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे विवादों और अनावश्यक देरी की संभावना कम हो। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू और तहसीलदार आयुष तिवारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक निरीक्षण से कर्मचारियों में सक्रियता और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





