छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तीर्थ यात्रियों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Shantanu Roy
7 Jan 2026 6:33 PM IST
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तीर्थ यात्रियों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुधवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुआ। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सुबह 7 बजे यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ यात्रियों से कुशलक्षेम पूछते हुए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और शासन की ओर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इस तीर्थ यात्रा के लिए जिले के तीनों विकासखंड बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से पात्र यात्रियों का चयन किया गया है। चयनित यात्री पहले बस के माध्यम से रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम तक की यात्रा करेंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय सवारी वाहनों से श्री रामलला के धाम तक ले जाकर दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, परिवहन सहित समस्त व्यवस्थाएं शासन द्वारा की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा जनभावनाओं के सम्मान में प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्रदान करना है, जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि शासन का यह प्रयास सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
निशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा पाकर यात्रियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा कि यह उनके जीवन का सपना था, जो आज सरकार की पहल से साकार हो रहा है। तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभावना का सम्मान करते हुए इस तरह की योजनाएं आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत और खुशी का कारण हैं।
यात्रियों ने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा यात्रा से पहले सभी आवश्यक जानकारी दी गई है और स्वास्थ्य, सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे उन्हें निश्चिंत होकर यात्रा करने का अवसर मिला है। जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी यात्रियों को यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश दिए और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उप संचालक विनय तिवारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक, डॉ. रामभूषण तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और सफल तीर्थ यात्रा की कामना की।
Tagsअयोध्या धाम दर्शननिशुल्क तीर्थ यात्रामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायसारंगढ़-बिलाईगढ़छत्तीसगढ़ सरकारAyodhya Dham Darshanfree pilgrimageChief Minister Vishnudev SaiSarangarh-BilaigarhChhattisgarh Governmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story