छत्तीसगढ़

सरसीवा नगर पंचायत का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण

Shantanu Roy
13 March 2026 7:26 PM IST
सरसीवा नगर पंचायत का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरसीवा नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत की राजस्व वसूली, सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति तथा नगर में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर पंचायत की टैक्स वसूली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस पर नगर पंचायत के
मुख्य नगरपालिका
अधिकारी (सीएमओ) राकेश कुमार साहू ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नगर पंचायत द्वारा लगभग 33 लाख रुपये का राजस्व संग्रह किया गया है। कलेक्टर ने राजस्व वसूली को और बेहतर बनाने तथा लंबित करों की वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नगर में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएमओ ने बताया कि नगर में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए डस्टबिन की खरीदी के लिए ऑर्डर जारी किया गया है। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू करने की भी योजना है। हालांकि फिलहाल इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित पुराने स्कूल भवन को डिसमेंटल करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जर्जर भवन किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है, इसलिए उसे जल्द हटाकर स्थान का सुरक्षित उपयोग किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नगर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी दुरुस्त करने और खराब लाइटों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक 31 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 आवासों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं करीब 756 परिवारों के मकान आबादी भूमि पर होने के कारण उनके आवास स्वीकृति के लिए सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र हितग्राहियों को भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरसीवा बस स्टैंड में शौचालय निर्माण की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी।

इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों और आम लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा कलेक्टर ने सरसीवा से सराईपाली रोड पर चल रही अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और जहां भी अवैध कब्जा है, वहां आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को स्वच्छता, रोशनी, आवास और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़सरसीवा नगर पंचायतकलेक्टर डॉ संजय कन्नौजेऔचक निरीक्षणसीएमओ राकेश कुमार साहूटैक्स वसूली33 लाख राजस्वसफाई व्यवस्थाडस्टबिन ऑर्डरडोर टू डोर कचरा उठावस्वच्छता अभियानस्ट्रीट लाइट सुधारपुराना स्कूल भवन डिसमेंटलप्रधानमंत्री आवास योजना31 आवास स्वीकृत7 निर्माणाधीन756 आबादी भूमि सत्यापनबस स्टैंड शौचालय मांगसरसीवा सराईपाली रोडअवैध कब्जा हटाने की कार्रवाईSarangarh-BilaigarhSarsiva Nagar PanchayatCollector Dr. Sanjay Kannaujesurprise inspectionCMO Rakesh Kumar Sahutax collection33 lakh revenuecleanliness systemdustbin orderdoor to door garbage collectioncleanliness campaignstreet light improvementold school building dismantledPradhan Mantri Awas Yojana31 houses approved7 under construction756 population land verificationbus stand toilet demandSarsiva Saraipali Roadaction to remove illegal encroachmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story