छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ली गणतंत्र दिवस तैयारी बैठक
Shantanu Roy
6 Jan 2026 10:23 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी और चाक चौंधब व्यवस्था को लेकर जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्यों का वितरण किया और उन्हें अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रीय गरिमा के साथ करने के लिए दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व होने के नाते यह दिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसलिए कार्यक्रम का आयोजन गरिमा और देशभक्ति के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशियाँ, जनता का उत्साह और झांकी, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी पूरी निष्ठा और स्वप्रेरणा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में 26 जनवरी के पूरे आयोजन के लिए विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सीईओ इंद्रजीत बर्मन को नोडल अधिकारी, झांकी और पुरस्कार वितरण के लिए डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। वन विभाग को जिप्सी वाहन की व्यवस्था, पुलिस विभाग को ध्वजारोहण और परेड की सलामी, एसडीएम एवं तहसीलदार को कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग को रंगोली, स्कूल शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंपर्क विभाग को मुख्यमंत्री संदेश, फोटोग्राफी, पत्रकार आमंत्रण, एम्बुलेंस, यातायात, विद्युत, साउंड सिस्टम, सत्कार, पेयजल, साज-सज्जा और आमंत्रण कार्ड छपाई की जिम्मेदारी दी गई।
साथ ही मुख्य विभागों से आयोजित झांकी प्रदर्शन में ‘धरती आबा’, ‘धान के बदले अन्य फ़सल’, ‘कृत्रिम गर्भाधान’ आदि विषय शामिल किए जाएंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों के 3 कर्मचारियों और समाजसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे अपने कार्य को समर्पित भाव से करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारी के प्रत्येक चरण पर सतत निगरानी रखें और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करें। बैठक में जिले के प्रभारी अधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





