छत्तीसगढ़

हनुमान जन्मोत्सव पर पवनी पहुंचे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

Shantanu Roy
3 April 2026 7:05 PM IST
हनुमान जन्मोत्सव पर पवनी पहुंचे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
x
हनुमान जी का किए दर्शन
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत पवनी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्ति भावना से भरा रहा। बिलाईगढ़ रोड पर स्थित यह हनुमान मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार मंदिर की विशेष पहचान यहां मौजूद एक बड़े पत्थर पर अंकित हनुमान जी के पदचिह्न हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। मंदिर के पुजारी वैष्णव ने बताया कि इन पवित्र चिन्हों के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात की और मंदिर में संचालित धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली। समिति ने बताया कि यहां प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस अवसर पर कलेक्टर ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की। मंदिर समिति द्वारा प्रांगण में बैठने के लिए शेड निर्माण की आवश्यकता बताई गई, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिल सके। कलेक्टर ने इस
संबंध
में आवश्यक पहल करने की बात कही। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं। प्रशासन की ओर से भी भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Next Story