छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पद्मश्री जागेश्वर यादव को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन
Nil dhankar
17 May 2024 12:50 PM IST

x
जशपुर। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पद्मश्री जागेश्वर यादव को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। राष्ट्रपति के हाथों समाज सेवक जागेश्वर यादव को “पद्मश्री” पुरस्कार मिला है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुए है। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में “पद्मश्री” पुरस्कार ग्रहण करने के बाद आज कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर पहुंचकर #पद्मश्री जागेश्वर यादव ने कलेक्टर एवं सीईओ से सौजन्य मुलाकात की।
Next Story





