छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया मॉडल गौठान चिल्हाटी का औचक निरीक्षण

Nilmani Pal
3 Aug 2022 9:40 AM GMT
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया मॉडल गौठान चिल्हाटी का औचक निरीक्षण
x

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के मॉडल गौठान चिल्हाटी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में संचालित विभिन्न मल्टीएक्टिविटी कार्यों की जानकारी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से ली। वर्मी उत्पादक दीदी बहना समूह ने वर्मी विक्रय से 01 लाख 19 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त करने की जानकारी दी। इसी प्रकार लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गनेशिया चालकी ने सब्जी विक्रय से 12 हजार रुपये, मछली पालन से 30 हजार रूपये, दाल मिल से 01 क्विंटल उड़द दाल विक्रय करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने गांव की महिला स्व सहायता समूह द्वारा की जा रही कार्यां की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की और आगे भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान में स्थापित मिलेट्स लघु धान्य प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण कर शीघ्र प्रारंभ करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच प्रतिभा सलाम, गौठान समिति अध्यक्ष महेश सलाम, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर मनीष साहू, तहसीदार सुरेंद्र उर्वशा, जनपद सीईओ कावेरी मरकाम, कृषि अधिकारी एनआर नेताम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची, उद्यान अधिकारी किरण नागराज, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विजया नागवंशी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी टीएस ठाकुर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अनिता अरकरा, लेखराम साहू एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Next Story