छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने मीडिया को दी विकास कार्यों की जानकारी
Shantanu Roy
16 Jan 2026 6:59 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़–बिलाईगढ़। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित क्रिएटर मीट, पॉडकास्ट सीरीज और “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मीडिया प्रतिनिधियों को जिले में हो रहे विकास कार्यों और सुविधाओं के विस्तार की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पत्रकारों की उपस्थिति में जिले के समग्र विकास को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को साझा किया गया।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की पहल से सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्य तेज गति से हुए हैं। इसके चलते जिले में आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में जिला संयुक्त कार्यालय, जिला अस्पताल, एसडीएम और तहसील कार्यालय के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। सरिया में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की सुविधा शुरू की गई है, वहीं उप पंजीयक कार्यालय और अपेक्स बैंक की नई शाखा भी प्रारंभ हो चुकी है। भटगांव में भी उप पंजीयक कार्यालय का संचालन शुरू हो गया है।
सड़क और परिवहन सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर ने बताया कि सारंगढ़–सरायपाली और सारंगढ़–बलौदाबाजार नेशनल हाईवे में सड़क मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। सारंगढ़ में नालंदा परिसर और लाइवलीहुड कॉलेज प्रस्तावित हैं, जबकि सरसीवा से सरायपाली सड़क मरम्मत का कार्य निविदा प्रक्रिया में है। सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास का नेशनल हाईवे नया बनकर तैयार हो गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सामाजिक और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धजनों के लिए सारंगढ़ में “आशा निकेतन” वृद्धाश्रम संचालित है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ सहित डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रति बुधवार मेडिकल बोर्ड की बैठक, विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांच और डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
शहरी विकास कार्यों पर बोलते हुए कलेक्टर ने बताया कि खेलभांठा मैदान, जो जिले के बड़े आयोजनों और राष्ट्रीय पर्वों का मुख्य स्थल है, वहां खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो दिशाओं में लोहे की जाली और गेट लगाए गए हैं। स्टेज निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे बारिश के दिनों में पंडाल की आवश्यकता नहीं होगी। लोहारिन डबरी के मेन रोड पर दीवार और विद्युत व्यवस्था का कार्य पूरा होने से दुर्घटनाओं में कमी आई है और तालाब की सुंदरता भी बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर पुलिया के दोनों ओर धातु बैरिकेडिंग और नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक की जर्जर सड़क को नया स्वरूप दिया गया है। ठेला और गुमठी संचालकों को सुव्यवस्थित करते हुए उन्हें एसबीआई बैंक के सामने खाली प्लॉट में स्थानांतरित किया गया है। बस स्टैंड क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड और फल दुकानों के पुनर्व्यवस्थापन से यातायात बाधा कम हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड के पास दो नए यात्री प्रतीक्षालय भी बनाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जिले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाना है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।
Tagsसारंगढ़–बिलाईगढ़जिला विकासकलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेआधारभूत सुविधाएंसड़क निर्माणस्वास्थ्य सेवाएंशहरी विकासSarangarh-BilaigarhDistrict DevelopmentCollector Dr. Sanjay KannaujeInfrastructureRoad ConstructionHealth ServicesUrban Development छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





