छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सड़क और आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
13 March 2026 7:47 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पीएमश्री आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, सारंगढ़ के नवीन भवन का निरीक्षण किया और स्कूल परिसर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर के पास स्थित जर्जर भवन को तुरंत डिसमेंटल करने और आसपास उगी झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि जर्जर भवन किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है, इसलिए उसे जल्द हटाकर परिसर को सुरक्षित बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत कर उसे लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी की सुविधा बेहद जरूरी है। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नरेश चौहान को जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि पुराने भवन के मरम्मत कार्य को जल्द शुरू कर लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बनने से छात्रों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे और उनकी पढ़ाई में भी सुधार होगा।
स्कूल निरीक्षण के बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम टाटा बिलासपुर में निर्माणाधीन लगभग 1 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का अवलोकन किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर ने सरसीवा–सराईपाली रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। करीब 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के डामरीकरण कार्य की प्रगति का उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ-साथ सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या न हो।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी मानकों के अनुरूप कार्य नहीं पाया गया तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और समय-समय पर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





