छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अपने निवास परिसर में किया ध्वजारोहण

Shantanu Roy
15 Aug 2025 7:09 PM IST
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अपने निवास परिसर में किया ध्वजारोहण
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार सुबह अपने निवास परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद वहां उपस्थित लोक निर्माण विभाग और कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे के साथ अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने सभी उपस्थित स्वजन और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने कार्य में ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखते हुए जिले के विकास में योगदान दें। ध्वजारोहण समारोह में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह और गरिमा के साथ भाग लिया। परिसर में देशभक्ति गीतों की गूंज और तिरंगे की शान ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजेध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवसतिरंगाराष्ट्रगानअपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वेअधीक्षक लक्ष्मी नारायण यादवअशोक देवांगनकलेक्ट्रेट अधिकारी कर्मचारीदेशभक्तिछत्तीसगढ़ समाचारSarangarh-BilaigarhCollector Dr. Sanjay Kannaujeflag hoistingIndependence DayTricolorNational AnthemAdditional Collector Prakash Kumar SurveSuperintendent Laxmi Narayan YadavAshok DevanganCollectorate Officer EmployeesPatriotismChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story