छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR की दी जानकारी
Shantanu Roy
30 Oct 2025 6:31 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का दायित्व से अवगत कराते हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे और प्राप्त गणना फार्म पर अपने अभिमत के साथ आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बड़ी प्रक्रिया है और पूरी तरह से पारदर्शी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एसआईआर के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें और इस कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि एसआईआर में जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराएंगे और गणना पत्रक भरवा कर वापस प्राप्त करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर के तहत निर्धारित किए गए मतदाताओं का वर्गीकरण सहित आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और निर्देशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे, सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू , प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।
04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक घर-घर जाकर करेंगे विशेष गहन पुनरीक्षण
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जारी किए गए शेड्यूल से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआईआर की तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025, गणना अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण- पुनर्व्यवस्थापन 04 दिसम्बर 2025, नियंत्रण तालिका का अद्यतीकरण और ड्रॉफ्ट रोल की तैयारी 05 दिसम्बर से 08 दिसम्बर 2025, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026, नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटारा ईआरओएस द्वार एक साथ किया जाएगा, इसके लिए 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने के लिए 03 फरवरी 2026 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग ने घर से बाहर रहने वाले और पलायन किए लोगों के लिए सुविधा दिया है। इस सुविधा से अपने रिश्तेदार के माध्यम से घर से बाहर रहने वाले और पलायन किए जिले के मतदाता संबंधित फॉर्म भरकर वाट्सअप में दे सकते हैं, जिन्हें प्रिंट कराकर वे बीएलओ के पास जमा करेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





