छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
13 Jun 2025 7:53 PM IST
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन आपदा और दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है। आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में जान गंवाने वाले जिले के पांच मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जोरापारा रायपुरा निवासी नजीर मोहम्मद, काठाडीह निवासी सोनू साहू, उरला धरसींवा निवासी शब्बीर राजगोड़ की (पानी में डूबने से मृत्यु) तथा बनरसी रायपुर निवासी निर्मला जोशी और देवरी धरसींवा निवासी जन्त्रीबाई की (आग में झुलसने से मृत्यु) हो गई थी। जिनके परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की इस पहल से संकटग्रस्त परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा।
Next Story