छत्तीसगढ़

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने पद्मश्री अरूण शर्मा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली

Nil dhankar
29 Feb 2024 3:50 PM IST
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने पद्मश्री अरूण शर्मा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली
x

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में पद्मश्री पुरातत्वविद डाॅ. अरूण शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। कलेक्टर ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान एसडीएम श्री देवेंद्र पटेल समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Next Story