छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया हाई-हायर स्कूल परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निरीक्षण
Shantanu Roy
27 March 2025 7:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जे.आर.दानी स्कूल में चल रहे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





