छत्तीसगढ़
डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण
Shantanu Roy
18 Aug 2025 9:19 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जा रहा है है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सर्वे को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने ग्राम सेरीखेड़ी और मंदिर हसौद तहसील में खेतों का निरीक्षण किया और सर्वे की प्रगति जानी। इसके अलावा, कलेक्टर ने ग्राम लखौली (तहसील आरंग) में भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया।
साथ ही उन्होंने ड्रोन तकनीक से नैनो डीएपी छिड़काव की प्रक्रिया का निरीक्षण कर इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कनकी (खरोरा तहसील) तथा दोंदेखुर्द, धरसींवा में भी पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर नम्रता जैन आईएएस ने ग्राम छांटा, गोबरा नवापारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की स्थिति जानने एवं सटीक आंकड़े एकत्र करने में महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





