
x
सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज आयोजित समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद पंचायतों से सिलसिलेवार लंबित प्रकरणों के कारण पूछे तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिन विभागों में निराकरण की गति धीमी है, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी तीन दिनों में 90 प्रतिशत निराकरण की दिशा में कार्य करने को कहा।
बैठक में लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डेफ अकाउंट्स क्लियर करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान योजना की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उन्होंने पूछा कि कितनी सोसायटियों का धान खरीदी कार्य पूर्ण हो चुका है और कितना शेष है। उन्होंने शेष कार्य कल शाम तक पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनगणना से संबंधित कुछ स्थानों की जानकारी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कलेक्टर डॉ सिंह ने लोक निर्माण विभाग से प्राथमिकता वाली सड़कों की सूची की जानकारी भी ली। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं दूसरे कार्यालयों के अधिकारीगण वर्चुअल रूप से तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शासकीय कार्यालयों के जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक रूप से शामिल हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





